Header Banner

फत्तावत टीपीएफ के राष्ट्रीय परामर्शक

BY — November 2, 2016

021101उदयपुर। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोलकाता के प्रकाश चन्द्र मालू ने उदयपुर के वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार फत्तावत को फोरम का राष्ट्रीय परामर्शक मनोनीत किया।

राष्ट्रीय निदेशिका प्रभारी कपिल इन्टोदिया ने बताया कि टीपीएफ आध्यात्मिक कार्यों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर अनैक सामाजिक कार्य जैसे- शिक्षा व चिकित्सा के क्षैत्र में कार्य कर रही है। इन्टोदिया के अनुसार फत्तावत के मनोनयन से शिक्षा के विभिन्न प्रोजेक्ट मेधावी छात्र योजना, छात्रवृति योजना, उडान योजना तथा केरियर काउन्सिलिंग आदि में सहयोग प्राप्त होगा। फत्तावत उदयपुर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं महावीर जैन परिषद, श्री महावीर युवा मंच संस्थान, जैन जागृति सेन्टर, जीतो, भारतीय जैन संगठना, जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, पोरवाड़ समाज, भारत जैन महामण्डल आदि अनेक संस्थाओं में सक्रियता से अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply