Header Banner

कालका माता मंदिर में अन्नकूट महोत्सव

BY — November 13, 2016

माताजी को धराया 56 पकवानों का भोग

131104उदयपुर। कालकामाता मार्ग स्थित कालका माता मंदिर में रविवार को मंदिर पर भव्य विद्युत सज्जा, अन्नकुट महोत्सव एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया।

पुजारी देवेन्द्र सिंह गोड़ ने बताया कि माताजी के सम्मुख लडडु, इमरती, बेसन चक्की, चकली, नमकीन, पपड़ी आदि विभिन्न तरह के 56 पकवानों का प्रसाद धराया गया। रात्रि 8 बजे महाआरती की गई। महिला मंडल की सदस्यों द्वारा माताजी के भजनों का आयोजन किया गया। मंदिर में आने वाले सभी भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply