Header Banner

हिन्दुस्तान जिंक एक्सीलेन्स अवार्ड से सम्मानित

BY — December 1, 2016

011201उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक की ईकाई सेन्ट्रल रिसर्च एण्ड डवलपमेंट लेबोरेट्री (सीआरडीएल) एवं रामपुरा-आगुचा खदान को एक्सीलेन्स अवार्ड कार्य स्थलों पर गुणवत्ता एवं उत्कृष्ट प्रबन्धन के लिए प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इण्डिया  द्वारा मुम्बई में 5-एस पर आयोजित चतुर्थ नेशनल कान्क्लेव में प्रदान किया गया। यह पुरस्कार हिन्दुस्तान जिंक की ओर से भावना प्रजापति, सीआरडीएल एवं रामपुरा-आगुचा खान से महेन्द्र सुथार एवं मानवेन्द्र घोष ने ग्रहण किया। हिन्दुस्तान जिंक के हेड-कोर्पोरेट कम्यूनिकेशन पवन कौशिक ने बताया कि यह पुरस्कार हिन्दुस्तान जिंक की इकाइयों में कार्य स्थलों पर उत्कृष्ट प्रबन्धन के लिए उठाये गये प्रभावी उपायों की मान्यता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply