Header Banner

मूर्तिपूजक संघ के मंदिर पर ध्वजारोहण

BY — February 6, 2017

उदयपुर। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक जिनालय संघ की ओर से आज प्रातः हिरणमगरी से.4 स्थित जिनालय में पूज्य साध्वी कीर्तिरेखाश्री की शिष्या हितार्द्ध रेखाश्री एवं दर्शरेखाश्री की निश्रा में वार्षिक ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्वजारोहण का लाभ चेतनलाल, चन्द्रमणि दोशी परिवार ने लिया।

संघ के अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि अठारह अभिषेक पूजा का भी आयोजन किया गया। समारोह में आगामी वर्ष की ध्वजा की बोली एवं साधारण खाते की टीप भी हुई। इस अवसर पर सैकड़ों श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया। नागेश्वर जैन ने कार्यक्रम का आयोजन पूर्ण विधिसम्मत रूप से सम्पन्न करायी। आगामी वर्ष में आयोजित होने वाले ध्वजारोहण कार्यकम का लाभ सुशील-सरला बांठिया एवं परिवार ने लेने की घोषणा की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply