Header Banner

रोटरी एलिट का रक्तदान शिविर

BY — February 23, 2017

उदयपुर। रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय फाउण्डेशन दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब एलिट व लेण्डमार्क ट्रेजर टाउनशीप की ओर से आज बड़गांव स्थित लेण्डमार्क ट्रेजर टाउनशीप में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 62 लोगांे ने जरूरतमंदो के लिए रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन प्रान्तपाल रमेश चौधरी ने किया।

क्लब अध्यक्ष रवि धाबाई ने बताया कि शिविर में रोटरी क्लब के सदस्यों ट्रेजर टाउन के निवासियों एवं टीआईपीएल लि. के कर्मचारियों ने रक्तदान कर शिविर में सहयोग प्रदान किया। शिविर में सहायक प्रान्तपाल पुनीत सक्सेना,रवि धाबाई, सचिव अक्षय जैन, निर्वाचित अध्यक्ष कमलेश तलेसरा, ट्रेजर टाउन के मेनेजर निर्वेश कुमार शर्मा, सेल्स मेनेजर रोहित चौबिसा, ब्रान्च मैनेजर मनीष शर्मा ने भी योगदान दिया। महाराणा भूपाल चिकित्सालय के ब्लड बैंक के डॉ. भाग चन्द एवं डॉ. राजेश कुमार ने इस अवसर पर रक्तदान के महत्व के बारें में बताया। नर्स ग्रेड प्रथम के जगदीश पूर्बिया एवं सचिव अक्षय जैन ने सभी का आभार ज्ञापित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply