Header Banner

आर्ट ऑफ लिविंग का शिविर 8 से

BY — March 7, 2017

स्वामीजी ने किए श्रीनाथजी के दर्शन

उदयपुर। आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान द्वारा बीएन कॉलेज प्रांगण में तीन दिवसीय प्राणायाम एव ध्यान शिविर (पीडीएस) कार्यक्रम योग गुरू स्वामी परमतेज के सानिध्य में 8 मार्च से आरंभ होगा जो 10 मार्च तक चलेगा। शिविर का समय सुबह 6 से 8 बजे तथा शाम को 6 से 8 बजे तक रहेगा।

प्रांगण में साज सज्जा का कार्य पूरा हो चुका है। 50000 वर्गफिट का पाण्डाल बनाया गया है। स्टेज, लाईट एवं साउंड लग चुके हैं एवं शिविर में प्रवेश बीएन कॉलेज के पास स्थित दलाल पेट्रोल पम्प के सामने वाले गेट से ही रखा गया है। शिविर में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति जिन्होंने पास अभी तक नहीं लिये हैं वे निर्धारित समय से 10 मिनिट पूर्व आकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply