Header Banner

अशोका सिने अवार्ड की ट्रॉफी का अनावरण

BY — April 11, 2017

उदयपुर। फिल्म संघर्ष समिति द्वारा रविवार 15 अप्रेल को शोर्यगढ़ में होने वाले द्वितीय अशोक सिने अवार्ड के विजेताओं को प्रदान की जाने वाली शानदार ट्रॅाफी का सिटी पैलेस में अरविन्दसिंह मेवाड़ ने अनावरण किया। सिने अवार्ड के मुख्य अतिथि अरविन्दसिंह मेवाड़ एवं पीएचईडी मंत्री सुशील कटारा होंगें।

समिति के राजस्थान लाईन प्रोड्यूसर मुकेश माधवानी ने बताया कि आज शाम को अनावरण के पश्चात श्रीजी को कार्यक्रम के बारें में जानकारी दी गई। समिति के सदस्यों ने श्रीजी को शहर में फिल्मसिटी खोलने की संभावनाओं के बारे में बताया एवं उनसे आग्रह किया कि वे भी इस सन्दर्भ में प्रयासों में सहयोग करें ताकि शहर में रोजगार,पर्यटन एवं सरकारी राजस्व में वृद्धि हो सकें।
सूर्यप्रकाश सुहालका ने बताया कि इस कार्यक्रम में फिल्म व टेलिविजन क्षेत्र से जुड़ी शहर की अनेक नामचीन प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर घनश्याम शर्मा, बिन्दु शर्मा, शालिनी भटनागर, कुणाल चुघ, संतोष कालरा, नितिन जोशी, सूर्यप्रकाश सुहालका, प्रदीप कालरा, हिमांशु वर्मा, दीपक गोहरानी, रेणु चौहान उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply