Header Banner

दूसरे सामूहिक विवाह सम्मेलन का पोस्टर विमोचन

BY — April 14, 2017

उदयपुर। लाइफ प्राग्रेसिव सोसायटी द्वारा 21 मई को होने द्वितीय सर्व धर्म सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन के पोसटर का आज भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, नगर विकास प्रन्यास चेयरमेन रविन्द्र श्रीमाली, पूर्व विधायक सज्जन कटारा, विवेक कटारा व कांग्रेस नेता जयप्रकाश निमावत ने किया।

सोसायटी सदर डॉ. खलील अगवानी ने बताया कि 21 मई को उदयपुर में होने वाले सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन की जोर शोर से तैयारी चल रही है। उदयपुर सम्भाग के गांव-गांव का दौरा किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास के ध्येय को मद्देनजर रखते हुऐ एक ही मंच पर सभी समाज सभी धर्मो की शादियां हो सकें,इसके भरपूर प्रयास किये जा रहे है। इस विवाह सम्मेलन में सभी लोगो की आय अनुसार पैकेज रखे गए है जिससे कम खर्च में शादी हो सके।समन्वयक हाजी सलीम अगवानी ने बताया की गाँव-गाँव में दौरा करने से जागरूकता पैदा हो रही है और रजिस्ट्रेशन जारी है। समन्वयक बेहजाद खान ने बताया की इस बार सामूहिक विवाह सम्मेलन भंडारी दर्शक मण्डल में होगा।इस अवसर पर हाजी सलीम अगवानी,बेहजाद खान,मुस्तफा रजा,सलीम रजा,साजिद हुसैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply