Header Banner

अंकित मिस्टर मेवाड़, शैली मिस मेवाड़, हितार्थ मि. फोटोजेनिक

BY — May 22, 2017

उदयपुर। रोटरी क्लब पन्ना एवं क्रिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सौ फीट रोड़ स्थित ओकेज़न गार्डन में आयोजित मिस्टर एण्ड मिस मेवाड़-2017 प्रतियोगिता में अंकित पॉल मिस्टर मेवाड़ व शैली शर्मा मिस मेवाड़ चुनी गई, जिन्हें मेघना मलिक ने क्राउन पहनाकर एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया।

क्लब अध्यक्ष भानूप्रतापसिंह धाबाई ने बताया कि देर रात तक चली प्रतियोगिता में संभाग के विभिन्न जिलों से युवक-युवतियों ने भाग लिया। तीन राउण्ड तक चली इस प्रतियोगिता में विजेताओं के साथ-साथ विभिन्न खिताबों से नवाजे गये प्रतिभागियों ने निर्णायकों का दिल जीत लिया। मिस्टर मेवाड़ के प्रथम रनर अप के रूप में ईशान व द्वितीय रनर अप के रूप में देवेश तथा मिस मेवाड़ की प्रथम रनर अप दानिश तथा द्वितीय रनर अप काजल शर्मा रही।
क्लब की जीएसआर मधु सरीन ने बताया कि इनके अलावा प्रतियोगिता में मिस फोटोजनिक फेस का खिताब दिव्या तथा मिस्टर फोटोजनिक फेस हितार्थ गोठवाल, मिस पर्सनलिटी का उर्वशी, मिस्टर पर्सनलिटी मोईन, बेस्ट कोस्ट्यूम में मिस फिमेल में रिमझिम तथा मेल में मोहित, बेस्ट टेलेन्टेड में फिमेल काजल, वनश्री राठौड़ को मिस रॉयल का और राजेन्द्र मेघवाल को मिस्टर रॉयल का विशेष खिताब दिया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply