Header Banner

वर्ल्ड रिकार्ड इण्डिया स्केटिंग में नाम दर्ज

BY — August 23, 2017

सेंट एंथोनीज उदयपुर के स्केटर्स ने दर्ज कराया नाम

उदयपुर। गत 20 अगस्तन को पुणे में वेवबोर्ड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के साझे में हुई स्केटोथोन मंस मोस्ट स्टूडेंट परफॉम्ड रोलर स्केटिंग इन पेयर में भारत वर्ष के कुल 824 स्केटरों ने हिस्सा लेकर रिकार्ड बनाया।

सेंट एंथोनीज स्कूल के शारिरीक शिक्षक एवम स्केटिंग कोच मयंक सोनी ने बताया कि इसमें सेंट एंथोनीज स्कूल के 7 से 12 वर्ष आयु के कुल 16 खिलाडी भी शामिल थे। विद्यालाय के छविराज सिंह, दुर्गप्रताप सिंह, भूमि भटनागर, सिद्धी अरोरा, हर्ष श्रेत्रि, धीरज गुर्जर, मयंक गुर्जर, अक्शित जैन, नीतीश मीणा, मानवेन्द्र सिंह, अर्नव चौधरी, प्रियाशंु पालीवाल, पूर्वम व्यास, प्रभव पोखरना, राजवीर सिंह व साहिल विरवानी वर्ल्ड रिेकॉर्ड में शामिल थे। सभी रिकॉर्डधारी छात्र-छात्राओं का अभिभावकों एवम् खेल प्रेमियों ने रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया। डायरेक्टर एल्बिन डिसूजा ने सभी रिकार्डधारी छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए बधाई व शुभकामनाएँ दीं। यह जानकारी विद्यालय प्राचार्या रीटा फर्नांड़िज़ ने दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply