Header Banner

चाइना निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार का आग्रह करेगा निगम

BY — August 23, 2017

नगर निगम : दीपावली मेला इस बार 13 दिन चलेगा

उदयपुर। नगर निगम में बुधवार को सांस्कृतिक समिति की दीपावली मेले 2017 को लेकर हुई बैठक में पूर्व में आयोजित 10 दिवसीय मेला अब 13 दिवसीय किया गया। बैठक महापौर चन्द्रसिंह कोठारी व अध्यक्ष जगदीश चन्द्र मेनारिया के सानिध्य में हुई।

सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष जगदीश चन्द्र मेनारिया ने बताया कि इस वर्ष 19 अक्टूबर को दीपावली होने से दीपावली मेले का शुभारम्भ 10 से 22 अक्टू3बर तक आयोजित किया जायेगा जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम 7 दिवसीय होंगे व मेला 13 दिन तक का रहेगा। यह निर्णय समिति में सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में तैयारिया को ले कर विभिन्न कमेटियों का गठन करना सम्बन्धित विभागों को पत्र लिखना व प्रायोजकों को भी पत्र लिखना तया किया गया। बैठक में समिति सदस्य राजेश वैरागी ने चीन से निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार का प्रस्ताव रखा जिसमें समिति ने स्वीकृति देते हुए आम जनता को चीन निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार करने की अपील छपवाकर वितरण करने की अनुशंसा की गई। बैठक में समिति सदस्य राजेश वैरागी सुरेश सिंह यादव, आभा आमेटा, शोभा मेहता, हेमा भावसार, हेमेेन्द्र मालवीय एवं राजस्व निरीक्षक तरंग यादव कनिष्ठ लिपिक शान्ता दोषी उपस्थित थे। अन्त में समिति सदस्य हेमेन्द्र मालवीय ने धन्यवाद दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply