Header Banner

रिमझिम के बीच मकान पर बिजली गिरी

BY — August 20, 2011
मकान में आई दरार

उदयपुर. नगर में सुबह से रिमझिम शुरू हुई जो दोपहर तक जारी रही. कहीं कहीं नाले जाम होने के कारन पानी सड़कों पर बह निकला. इस दौरान जोगीवाडा क्षेत्र में शनिवार सुबह धमाके के साथ बिजली गिरी. इससे पांच ओर तीन मंजिला मकान में दरार पड़ गई. दोनों घरों के सदस्य मकान में ही थे. कोई हानि नहीं हुई. घटना के बाद नगर परिषद ने मौके का निरिक्षण किया. धमाके के आवाज के साथ लोग सहम गए. मकान किराना व्यवसायी बंशीलाल साहू ओर पडोसी अमृतलाल मोची का है. बंशीलाल के मकान में जमीनी ताल से छत तक दरार पड़ गई. बंशीलाल ने अपने मकान का सारा सामान दूसरे मकान में शिफ्ट किया. बताया गया कि बंशीलाल के मकान पर पांच साल पहले भी बिजली गिर चुकी है. इससे मकान की छत पर पड़ी पानी की टंकी फट गई.

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply