Header Banner

कारागृह में भजन संध्या

BY — September 6, 2017

उदयपुर। रोटरी क्लब पन्ना द्वारा आज केन्द्रीय कारागृह में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली से आये कथावाचक राहुल भैय्या एंव रोहित गोपाल द्वारा दी गई भजनों की प्रस्तुति से सभी कैदी भाव विभोर हो गये।

क्लब अध्यक्ष राकेश सेन ने बताया कि भजन ईश्वर, बिटिया एवं देशभक्ति से ओतप्रोत थे। भजनों की एक-एक प्रस्तुति पर वहंा उपस्थित 1100 कैदी आननिदत हो गये और तालियों के साथ गायकों को भरपूर साथ दिया।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक जेल प्रीता भार्गव ने सभी का स्वागत किया और इस कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम में क्लब की जीएसआर मधु सरीन, भानूप्रतापसिंह धाबाई, जेल के शिक्षक ओमप्रकाश वर्मा, जेलर मुरारीलाल मीणा, महा मुख्यप्रहरी भागीरथमल, कमलेश सेन, आनन्द तिवारी,पिन्टू, राजेश राव, राहलु, रतन, संदीप, शैफाली, नीलू सहित अनेक शिक्षक मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply