Header Banner

पुकार द्वारा उद्बोधन का आग़ाज़

BY — September 17, 2017

उदयपुर। शहर की हरीतिमा को लेकर हर रविवार कार्यरत युवा सगठन पुकार द्वारा 173 वां रविवार हिरणमगरी क्षेत्र के सेक्टर 13 स्थित पार्क में उद्बोधन पहल की शुरुआत के साथ समर्पित किया गया।

उद्बोधन के तहत युवाओं द्वारा क्षेत्र के नागरिकों को आयुर्वेदिक पौधों व पार्कों की उपयोगिता के बारें में विस्तृत रूप से बताया गया। समन्वयक कौशिक जानी ने बताया कि शहर के पार्को की दयनीय स्थिति के लिए हम स्वयं ही जिम्मेदार है और इसी को देखते हुए पुकार द्वारा नागरिकों को जोड़ने की यह पहल की गई। इन पार्को में अरावली के विलुप्त प्रजाति व आयुर्वेदिक पौधारोपण किया जाएगा जिनकी देख-रेख कॉलोनिवासियों को पौधा गौद देते हुए किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply