Header Banner

वृद्धा के गले से चेन लूट

BY — March 17, 2012

udaipur. सूरजपोल थाना क्षेत्र में हुई एक घटना में एक वृद्धा के गले से फिर अज्ञात चोर चेन लूटकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार शिवाजीनगर निवासी मधुकांता पत्नीर हरिप्रसाद सुबह दर्शन करने मंदिर गई थी। वहां से वापस घर लौटते समय सगसजी मंदिर के समीप पीछे से आए स्कूटी पर सवार युवकों ने उनके गले से चेन खींच ली और फरार हो गए।

आरोपी उदियापोल की ओर निकल गए। वृद्धा बिना किसी को बताए घर चली गई। फिर वहां परिजनों को बताया। वहां से वृद्धा के साथ लड़का आया जिसने पुलिस को जानकारी दी। नाकाबंदी के बावजूद किसी का कुछ पता नहीं चला।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply