Header Banner

वीना वर्ल्ड टूर्स एण्ड ट्रेवल्स : राज्य में पहले शोरूम का उद्घाटन आज

BY — November 4, 2017

उदयपुर। मुंबई की टूर्स एण्ड ट्रेवल्स के क्षेत्र में महाराष्ट्र एवं दक्षिण भरत में नम्बर एक कम्पनी वीना वर्ल्ड ने राजस्थान में अपने कदम बढ़ायें और इसके राज्य के पहले शोरूम होवर्स लीवे का उद्घाटन कल प्रातः 11 बजे मंगलम फन स्क्वायर में कम्पनी के अशोक पेडणेकर करेंगे। इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक प्रसन्न खमेसरा भी मौजूद रहेंगे।

होपर्स लीवे के प्रबन्ध निदेशक दिनेश कटारिया ने बताया कि क्षेत्र से जुड़े लोगों एवं आमजन के लिये एक सेमिनार भी आयोजित की जायेगी जिसमें पेडणेकर द्वारा कम्पनी की योजनाओं के सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी दी जायेगी। इसके साथ ही राज्य का टूर्स एण्ड ट्रावेल्स का पहला वेब पोर्टल का भी लोकार्पण होगा। जिस पर लॉग इन कर विश्व के किसी भी देश की होटल, एयर टिकिट की बुकिंग करायी जा सकेगी। रविवार को टूर्स पैकेज बुक कराने वालों को विशेष छूट दी जायेगी। इस क्षेत्र में कार्यरत अन्य कम्पनियों के कुछ कम दरों पर बेहतर सुविधाएं देने वाली वीना टूर्स एण्ड ट्रावेल्स सुविधाओं के मामलों में अब तक किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply