Header Banner

राष्ट्रीय स्कूल खेलों में भाग लेने 31 सदस्यीय कूडो टीम रवाना

BY — November 19, 2017

उदयपुर। कूडो राज्य मुख्यालय और निदेशक (मा.शिक्षा) राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में सागर (मध्य प्रदेश) में 20 नवम्बर से प्रारम्भ होने वाले पांच दिवसीय 63 वें राष्ट्रीय स्कूली खेलों के लिए कूडो मार्शल आर्ट 31 सदस्यीय राज्य स्तरीय कूडो टीम आज सागर के लिये रवाना हुई। इस स्पर्धा में 144 पदक दांव पर लगे हैं।

चयन बीकानेर स्थित शार्दूल स्पोर्ट्स एकेडमी में कूडो इंटरनेशनल फैडरेशन इंडिया के उत्तर भारत के निदेशक एवं कूडो राजस्थान के अध्यक्ष रेन्शी राजकुमार मेनारिया के मुख्य आतिथ्य एवं सहायक निदेशक (मा. शिक्षा) बीकानेर की अध्यक्षता में टीम का चयन किया गया। चयन 17 और 19 वर्ष के आयुवर्ग में 9-9 भार वर्गों में 18 बालक और 15 बालिकाओं का किया गया।
मेनारिया ने बताया कि चयन ट्रायल टीम में 9 जिलों के करीब 80 बच्चों ने भाग लिया। टीम का चयन जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन एवं कूडो के चार स्तंभों के मद्देनजर किया गया। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 62 वें राष्ट्रीय स्कूली खेल में पहली बार राज्य टीम ने हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया और 1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक जीते थे।
टीम के खिलाड़ी- टीम के साथ मिशिका पंचाल, चंचल गोयल, विदुषी थानवी, श्वेता चौधरी, हिरल हंस, भावना साहू, निर्मला चौधरी, परिधि शर्मा, लक्षिता कुमावत, स्नेहा गहलोत, निमिशा जैन, आहुति आमेटा, हेनल कच्छावा, राजनन्दिनी मेनारिया, राहुल जोशी, विनीत रावत, पार्थ व्यास, देवेन्द्र सिंह, धरमवीरसिंह, आर्यन प्रजापत, मनीष शर्मा, आर्यनसिंह राणावत, अमित चौधरी प्रियल मनेरिया, प्रियंका सिंह, प्रेरणा सिंह भाती, रितुल मनेरिया, सिंधी पगारिया, यामान पनेरी, अंशुमन सिंह, ललित चौधरी पंकज शर्मा, हिमांशु पन्नू, राजकरन मंगवा, उद्धेश दामा गये है। टीम चीफ कोच रेन्शी राजकुमार मेनारिया के नेतृत्व में रविवार को रवाना हुई। टीम के चीफ डे मिशन राजेन्द्र कच्छावा, टीम मैनेजर (पुरुष) प्रीतम सेन, मैनेजर (महिला) श्रीमति चम्पा मेनारिया भी साथ गयी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply