Header Banner

ई वे बिल पर टिम्बर एसोसिएशन की कार्यशाला

BY — January 7, 2018

उदयपुर। टिम्बर एण्ड प्लाईवुड मर्चेन्ट वेलफेयर सोसायटी द्वारा आज ई-वे बिल पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर ई-वे बिल का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया।

सोसायटी के अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा ई-वे बिल के संबंध संकायों एवं जिज्ञासा, का समाधान किया जायेगा। एक ई-वे बिल जनरेट कर के एक ई-वे बिल का परर्फोमा जनरेट कर के प्रायोगिक जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि आगामी 1 फरवरी से 2018 को लागू हो जायेगा, 50 हजार से अध्किा की रकम के बिल पर ई-वे बिल चाहियेगा। मोटर व्हाईकल नम्बर बिना ई-वे बिल के वेलिड नहीं है। ई-वे बिल का प्रशिक्षण वाणिज्य कर विभाग के उपायुक्त संजय कुमार विजय,सहायक आयुक्त हठेसिंह भाटी, कर अधिकारी विनीत शर्मा द्वारा दिया गया। अंत में भवप्रीतसिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply