Header Banner

चौथा सर्वधर्म सामूहिक विवाह 27 मई को

BY — January 11, 2018

उदयपुर। लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी द्वारा आगामी 27 मई को उदयपुर में चौथा सर्व, धर्म सामूहिक विवाह आयोजित किया जायेगा।

सोसायटी के सदर डॉ. खलील अगवानी ने बताया कि सोसायटी सदस्यों ने अजमेर स्थित गरीब नवाज ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर आयोजन की कामयाबी के लिये चादर पेश की। वहीं पर सामूहिक निकाह के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस बार 51 जोड़ो का लक्ष्य रखा गया है। डॉ. अगवानी ने बताया कि इस बार दुल्हा-दुल्हन से पंजीयन राशि के रूप मंे सिर्फ 11786 रूपयें लिये जायेंगे। जिसके एवज में उन्हें 500 वर्गफीट का प्लाट, 15 हजार रूपयें की एफडी,एक गाय,घरेलू सामान, कीचन का सामान,चांदी के जेवर, अलमारी,पलंग, बिस्तर,कम्बल,तकिया,घडी,प्रेस,कुर्सी टेबल दुल्हा दुल्हन की ड्रेस,दी जायेगी।
महिला संयोजक रब्बाना खान ने बताया कि सभी ये यह अपील की गई है कि दुल्हा-दूल्हन का बालिग होना आवश्यक हैं। पोस्टर विमोचन के अवसर पर श्रीमती आरिफा खान भी मौजूद थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply