Header Banner

गायक अहमद हुसैन मोहम्मद हुसैन की गज़लो की प्रस्तुति आज

BY — January 30, 2018

उदयपुर। देश के ख्यातनाम गायक गज़ल गायक अहमद हुसैन मोहम्मद हुसैन बुधवार संाय 7 बजे ज्ञानगढ़ में सृजन द स्पार्क द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे गजलों की प्रस्तुति देंगे।

संस्था के कार्यक्रम संयोजक राजेश खमेसरा ने बताया कि संस्था के पूर्व अध्यक्ष स्व.लोकेश चैधरी की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में हुसैन बंधु की राष्ट्रपति के हाथों ललित कला अकादमी से सम्मानित होने के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक प्रस्तुति होगी।
संसथा सचिव अब्बास अली बन्दुकवाला ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्यतथि हिजिंलि के सीईओ सुनील दुग्गल,विशिष्ठ अतिथि नवीन सिंघल होंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप में हाल ही में डीआईजी पद पर पदोन्न्त हुए संस्था के संरक्षक प्रसन्न कुमार खमसेरा मौजूद रहेंगे। समारोह में हुसैन बंधु एवं प्रसन्न कुमार खमेसरा का सम्मान किया जायेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply