Header Banner

दिल्ली के लिए साप्ताहिक उदयपुर से नई ट्रेन

BY — February 16, 2018

उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर साप्ताहिक राजस्थान हमसफर एक्सप्रेस

उदयपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर सिटी साप्ताहिक राजस्थान हमसफर एक्सप्रेस नई रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है।

गाड़ी संख्या 22985 उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक राजस्थान हमसफर एक्सप्रेस 24 फरवरी से प्रत्येक शनिवार से उदयपुर सिटी से 23.10 बजे रवाना होकर रविवार को 12.15 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22986 दिल्ली सराय रोहिल्ला.उदयपुर सिटी साप्ताहिक राजस्थान हमसफर एक्सप्रेस 25 फरवरी से प्रत्येक रविवार दिल्ली सराय रोहिल्ला से 16.20 बजे रवाना होकर सोमवार 4.55 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। इस रेलसेवा में 16 थर्ड एसी एवं 2 पावर कार सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply