Header Banner

महिला दिवस पर महिलाओं के लिए कार्यक्रम

BY — March 5, 2018

उदयपुर। महिला सशक्तिकरण पर काम कर रहे मुट्ठी संस्थान की ओर से महिला दिवस के उपलक्ष्यव में ‘एक सप्ताह महिलाओं के नाम’ नामक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम सोमवार से शुरू हुआ जो 9 मार्च तक चलेगा। कार्यक्रम अटल सेवा केन्द्र मदार में हो रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय विद्यालय की छात्राओं के साथ किया गया और मंगलवार से मदार पंचायत की महिलाओं को व्यापक जानकारी के साथ जागरुकता मिशन की शुरुआत की जाएगी। पहले दिन यौन उत्पीड़न संबधित जानकारी दी गई। मंगलवार को मासिक धर्म और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्तप आगामी दिनों में मानसिक तनाव एवं व्यक्तित्व विकास संबंधित जानकारी, कानूनी जानकारी तथा अंतिम दिन 9 मार्च को मिलन समारोह होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply