Header Banner

कुकिंग विदआउट फायर में बने व्यंजन, महिलाएं पुरूस्कृत

BY — March 8, 2018

उदयपुर। समोर बाग स्थित किड्स प्लेनेट स्कूल में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में विद्यार्थियों की माताओं के लिये कुकिंग विदआउट फायर प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें महिलाओं के साथ बच्चों ने नाना प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर यह सीखा कि किस प्रकार के अपनी मम्मी के साथ किचन में मदद कर सकते है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्वेता लिंजारा ने की। प्राचार्या ऋ़तु भटनागर ने बताया कि प्रतियोगिता की निर्णायक मोनिका सिंघटवाड़िया एवं रोटरी क्लब मींरा की सचिव कविता बल्दवा सहित ऋतु भटनागर एवं उप प्रधानाचार्या दिव्या आमेटा ने मधुमिता एवं सोहम पटनागयक को प्रथम, भारती शर्मा, वैभवी शर्मा को द्वितीय एवं राखी जैन, दिया जैन, रजनी सेन एंव सयानी सेन को तृतीय पुरूस्कार से सम्मानित किया। अन्य सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किये गये।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply