Header Banner

एन्टरप्रिन्योर कप के लिये हुआ टीमों का मुकाबला तय

BY — April 15, 2018

उदयपुर। लक्ष्मी पब्लिसिटी की ओर से आगामी 25 अप्रेल से आयोजित किये जाने वाले प्रथत एन्टरप्रिन्योर कप के लिये आज अरवाना माॅल में टीमों के मुकाबले तय करने के लिये ड्रा निकाला गया।

विकास जोशी ने बताया कि मुख्य अतिथि मार्बल प्रोसेसर्स समिति के अध्यक्ष विजय गोधा एवं विशिष्ठ अतिथि लेकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहम्मद रफीक खान ने ड्रा निकाल कर टीमों के बीच मुकाबले तय किये।
ड्रा कमेटी के चेयरमने गजेन्द्र शर्मा, नितिन मेनारिया, अमित माथुर के साथ सभी टीमों के मालिक एवं कप्तान मौजूद थे। कार्यक्रम की चेयरमेन मंजीत बंसल ने बताया कि आगामी 21 अप्रेल को कप की ट्राफी का अनावण्र एक रंगारंग समारोह में किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन प्रतियोगिता के संयोजक कैलाश मीणा ने किया एवं अन्त में धन्यवाद निधि डूंगरपुरिया ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर राकेश जैन, एम आई कादरी, हितेन्द्र सिंह राव, शौकिन अहमद मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply