Header Banner

विकास की गाड़ी पटरी से उतरी : पायलट

BY — April 26, 2018

मेरा बूथ मेरा गौरव पर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन

उदयपुर। उदयपुर के आरसीए मैंदान में उमड़ी विशाल जनमेदिनी को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी सरकार के बनने के बाद से आम जनता को संघर्ष करना पड़ रहा है। प्रदेश के विकास की गाड़ी पटरी से उतर चुकी है। विभागों में घोटालों का अम्बार है।

पायलट उदयपुर के आरसीए मैदान में आयोजित ‘मेरा बूथ मेरा गौरव’ उदयपुर संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि खुद को सबसे बड़ी पालिटिकल पार्टी कहलाने वाली भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश अध्यक्ष नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश भाजपा सरकार ने सरकार बनने के जनता को कोई राहत नहीं दी अपितु बिजली, पानी के दाम बढ़ा कर जनता का जीना दुभर कर दिया है। भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता देश में नफरत फैलाने में लगे हुए है। कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर कांग्रेस के प्रति दुष्प्रचार एवं झूठी बातों का खंडन करना है। आने वाले चुनावों के लिए बूथ कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी करनी होगी। उन्हें अपना सारा ध्यान बूथ पर लगाना होगा।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी अविनाश पाण्डे ने कहा कि पिछले चार साल शासन के दौरान प्रदेश का हर वर्ग भाजपा सरकार के शासन से बुरी तरह आजिज आ चुका है। देश में जाति आधारित हिंसाएं, बेरोजगार युवाओं से वादाखिलाफी, महिलाओं एवं बच्चियों के साथ बढ़ते अपराध की घटनाएं, देश में किसानों की बढ़ती आत्महत्याएं, योजनाओं को लागू करने में अदूरदर्शिता, संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास करना जैसे कुकृत्यों के कारण भाजपा सरकारों ने जनता में अपने विश्वास को पूरी तरह से खो दिया है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. सीपी जोशी, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी, एआईसीसी महामंत्री मोहन प्रकाश, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. गिरिजा व्यास, पूर्व केन्द्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा, विधायक महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, राजस्थान प्रभारी एवं एआईसीसी सचिव तरूण कुमार, पूर्व सांसद रघुवीर मीणा आदि ने भी सम्बोधित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply