Header Banner

युवक की हत्या

BY — March 24, 2012

उदयपुर। अम्बामाता थाना क्षेत्र में न्यूस रामपुरा कॉलोनी स्थित वर्कशॉप में एक युवक का शव मिला। प्रारंभिक जांच के तौर पर पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सीसारमा निवासी पिन्टू ऊर्फ प्रभुलाल मेघवाल यहां काम करता था। वह यहां हैण्डी क्राफ्ट के सामान के ऊपर के कवर बनाता था।

जानकारी के अनुसार इसका पता तब चला जब उसकी पत्नी उसे ढूंढते हुए वर्कशॉप पर आई। उसने इससे पहले उसे मोबाइल पर कॉल भी किया लेकिन वह स्विच ऑफ मिला। पुलिस का मानना है कि उसके सिर पर किसी वजनदार वस्तु से प्रहार किया गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply