Header Banner

अन्तरविद्यालयी ट्राॅफी हुई डीपीएस स्कूल के नाम

BY — May 12, 2018

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर की कक्षा पाँचवी से नवीं तक की 12 छात्राओं के समूह ने ऐश्वर्या काॅलेज के 22वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में आयोजित ‘आगाज’ अन्तरविद्यालयी नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विजेता समूह को एक ट्राॅफी तथा प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। छात्राओं ने यह प्रस्तुति विद्यालय की नृत्य शिक्षिका अंजली गौड़ के निर्देशन में तैयार की थी। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमेन गोविन्द अग्रवाल, प्रभारी प्राचार्य संजय नरवरिया ने विजेता समूह को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनका हौंसला बढ़ाया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply