Header Banner

प्रताप जयंती 16 को, कार्यक्रम 9 से

BY — May 24, 2018

शोभायात्रा में होगी हर समाज की झाकिया

उदयपुर। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा तथा नगर निगम के साजे में 16 जून को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 478 वीं जयंती समारोह के तहत 9 से 16 जून तक शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के शहर अध्यक्ष डा. राजेन्द्र सिंह जगत ने बताया कि 16 जून को प्रताप जयन्ती को विभिन्न समाज एवं संगठनों की मनमोहक झांकियां शामिल होगी। कार्यक्रम संयोजक प्रेमसिंह शक्तावत ने बताया कि प्रताप के सभी समारोहों को आमजन से जोडा जायेगा। कार्यक्रम सह संयोजक दिलीपसिंह बान्सी ने बताया कि मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर पत्रक वितरित किए जा रहे है। महामंत्री कुंदनसिंह मुरोली, उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बोहेडा, चन्द्रवीर सिंह करेलिया, चन्द्रवीर सिंह दांतडा, सज्जन सिंह सुलावास, 7 दिवसीय कार्यक्रम संयोजक कमलेन्द्र सिंह पंवार डाॅ. घनश्याम सिंह भीण्डर, सहित उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply