Header Banner

डीपीएस उदयपुर बारहवीं कामर्स में टाप

BY — May 26, 2018

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर की कक्षा बारहवीं विज्ञान व वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परिणाम में अपनी योग्यता व प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया हैं। विद्यालय के 230 विद्यार्थीयों मंे से 204 विद्यार्थियोें ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की।

प्राचार्य प्रभारी संजय नरवरिया ने बताया कि सत्र 2017-18 की इस परीक्षा में विद्यालय के 230 छात्रों में से 36 विद्यार्थियो ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वाणिज्य संकाय में संजना चंडालिया ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विज्ञान संकाय में संस्कार सोनी व हेमांग श्रीमाली ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विज्ञान संकाय के संस्कार सोनी ने गणित में, प्रयूषी दोषी ने पेंटिंग व जतिन सक्सेना ने शारीरिक शिक्षा में में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। श्रेष्ठ परिणाम की घोषणा के पश्चात विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमेन श्री गोविंद अग्रवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ प्रषित की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply