Header Banner

सैकण्डरी में डीपीएस के 42 छात्र 90 प्रतिशत से अधिक

BY — May 29, 2018

उदयपुर। आज जारी हुए सीबीएसई कक्षा दसवीें के परीक्षा परिणाम में दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा ली गई दसवीं की परीक्षा विद्यालय के कुल 194 छात्रो ने दी, जिसमें से 160 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। 42 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

प्राचार्य प्रभारी संजय नरवरिया ने बताया कि विद्यालय स्तर पर चार्वी बंसल ने 97.20 प्रतिशत के साथ प्रथम, तेजस रामाकृष्णन ने 96.80 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा आर्यन सिंह व तेहरीम सिद्दिकी ने 96.40 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। सौ में से सौ अंक हासिल करने वाले हिन्दी व विज्ञान में चार्वी बंसल, सामाजिक विज्ञान में चार्वी बंसल, आर्यन सिंह, सकीना, प्रियांश सिरोया, सलोनी लोढा, वृंदा माथुर रहे। श्रेष्ठ परिणाम की घोषणा के पश्चात विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमेन गोविंद अग्रवाल तथा हेडमास्टर राजेश धाभाई ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply