Header Banner

डायनेमिक स्टूडियो : शहर में 10 स्थानों पर निरंतर कराया निशुल्क योगा

BY — June 21, 2018

हजारों लोगों को मिला लाभ, 1818 लोगों के साथ फेशियल योगा

उदयपुर। विश्व योग दिवस पर गुरुवार को डायनेमिक योगा सेंटर की ओर से सुबह 6.30 बजे से 11 और फिर दोपहर 3 से 7 बजे तक अलग अलग सत्रों में अलग अलग स्थानों पर निशुल्क योगा कराया गया। इन सत्रों का हजारों लोगों ने लाभ लिया और भविष्य में भी प्रतिदिन योग करने का संकल्प किया। मुख्य रूप से डीपीएस स्कूल के सहयोग से स्कूल प्रांगण में 1818 लोगों के साथ फेशियल योगा का स्पेशल सेशन आयोजित किया गया।

सेंटर की संचालक डॉ. गुनीत मोंगा भार्गव ने बताया कि सुबह 6.30 बजे फील्ड क्लब और योग सेवा समिति, 7.30 बजे जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल, 8 बजे डीपीएस और अशोका पैलेस ग्रीन और 10 बजे लाभगढ़ पैलेस रिजॉर्ट में योगा के विशेष सत्र आयोजित हुए। इसी तरह दोपहर 3 बजे पेसिफिक कॉलेज, 4 बजे होटल रेडिसन ब्ल्यू, 5 बजे सिंधी सेवा समिति के हनुमान ट्रस्ट और 6 बजे माइंड एन्ड बॉडी स्टूडियो के सहयोग से लोगों को निशुल्क योगा कराया गया। इस दौरान जैसमीत कौर, इतिशा मोदी, जसबीर, सोनू कपूर, शिवि कपूर का विशेष सहयोग रहा।
स्टूडियो संचालक डॉ. गुनीत ने बताया कि डीपीएस स्कूल प्रशासन के सहयोग से 30 मिनट की अवधि वाला स्पेशल फेशियल योगा कराया गया। इसके तहत चेहरे द्वारा की जाने वाली एक्सरसाइज करवाई गयी। स्कूली बच्चों सहित इसमें बच्चों के अभिभावक, अध्यापक और स्टाफ द्वारा भी योगाभ्यास किया गया।
सेंटर संचालक जैसमीत कौर ने बताया कि आज के विशेष सत्रों में विभिन्न आसन, उनकी होल्डिंग, सूर्य नमस्कार के विभिन्न आसन और होल्डिंग के साथ चक्रों की जानकारी दी गयी। साथ ही मेडिटेशन के बारे में भी बताया गया। सभी जगह लोगों ने प्रतिदिन योग करने का संकल्प भी व्यक्त किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply