Header Banner

सकारात्मक विचारों से फिल्टर होता है दिमाग

BY — July 11, 2018

उदयपुर। प्राणिक हीलिंग चिकित्सक खुशी लांबा ने कहा कि आपका दिमाग एक शक्तिशाली चीज है, यह आपके सकारात्मक विचारों से फिल्टर होता है। इसके साथ ही आपका जीवन बदलना शुरू हो जाता है और यह ध्यान से ही संभव है।

वे आज लेकसिटी लेडिज सर्किल 125 द्वारा प्राणिक उपचार और ध्यान‘ विषय पर होटल एम्बियंस में आयोजित 2 घंटे का सत्र आयोजित किया गया। लांबा ने इस अवसर पर आज के तनावपूर्ण जीवन में प्राणिक उपचार और इसके लाभों के बारे में विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने दर्शकों को ध्यान करने और नकारात्मकता उर्जा का दूर करने व सकारात्मक उर्जा पैदा करने के लिये एक लाइव डेमो भी दिया। इस अवसर पर चेयरमेन शबनम तोब,सचिव समीना हान्जाला ने खुशी लांबा को सम्मानित किया। इस अवसर पर अनुश्री लुणावत को धन्यवाद दिया। एचआरडी समन्वयक नेहल नलवे ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply