Header Banner

इन्टरेक्ट क्लब की कार्यकारिणी ने ली शपथ

BY — August 1, 2018

उदयपुर। रोटरी क्लब हेरिटेज ने आज गोवर्धनविलास स्थित रायन इन्टरनेशनल स्कूल में इन्टरेक्ट क्लब का गठन कर नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाकर विद्यालय स्तर पर बच्चों में सेवा कार्यो की नींव डालने की शुरूआत की।

पदस्थापना अधिकारी एवं क्लब ट्रेनर दीपक शर्मा ने इन्टरेक्ट क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष मेघना तलदार,सचिव सोन्दाली राठौड़ एवं कार्यकारिणी को शपथ दिलायी। इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय विद्यालय स्तर पर इस प्रकार के इन्टरेक्ट क्लबों का गठन करता है ताकि बच्चों में सेवा की भावना की बीज बचपन से बोया जा सकें और आगे जा कर वे बडे़ हो कर समाज सेवा कर सकें।
मुख्य अतिथि जिला सैनिक बोर्ड के सचिव गुमानसिंह राव ने कहा कि रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय द्वारा बच्चों में बचपन ही सेवा की भावना पैदा करना निःसन्देह सराहनीय है।
इस अवसर पर रोटरी क्लब हेरिटेज के अध्यक्ष जयेश पारीख ने कहा कि क्लब छोटे-छोटे समाज सेवा कार्यो में इन बच्चों को भी जोड़ेगा। इस अवसर पर समारोह में क्लब सचिव राहुल शाह, क्लब की इन्टरेक्ट कमेटी के चेयरमेन शैलेन्द्र सोमानी, राहुल भटनागर,दीपक सुखाड़िया, आशीष बांठिया,धीरेन्द्र सच्चान सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply