Header Banner

द यूनिवर्सल में शपथ ग्रहण समारोह

BY — August 29, 2018

उदयपुर। द यूनिवर्सल सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतहपुरा शाखा में नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि रोटरी इंटरनेशनल के जनप्रतिनिधि निदेशक संदीप सिंघटवाड़िया ने बच्चों को राष्ट्र सेवार्थ हेतु शपथ दिलाई।

विद्यालय की प्राचार्या फ़ातिमा हुसैन ने बताया कि विद्यालय कार्यकारिणी में हैड बॉय मोहित बागड़ी, हैड गर्ल खुशबू वैष्णव निर्वाचित हुए। चारों हाउसेज में शिवाजी, टैगोर, अशोका, रमण हाउस के कैप्टन क्रमशः उपनिषद प्रजापत, भाविका चैहान, यशोदा भाटी, महीन खान और उप कप्तान भावी शर्मा, नन्दिनी सिसोदिया, पायल प्रजापत, झाबिया बोहरा ने शपथ ली। स्पोट्र्स कैप्टन राहुल गोस्वामी ओर वाईस कैप्टन पुष्पेंद्र सिंह निर्वाचित हुए।
उपप्राचार्य शमशाद बेगम ने बताया कि हाउस इंचार्ज का कार्य भार श्रद्धा नाइक, भावना कुमावत, निशात जरी, अनुभा जैन को शिवाजी हाउस, ताहिरा पारिवाला, नीलम सोनी, प्रियंका पंचोली, प्रीति शाह को टैगोर हाउस, साबिरा अत्तरवाला, जया सेन, प्रतिभा सनाढ्य, लीना कुकड़ेजा को अशोका हाउस, रेखा श्रीमाली, ज्योति पालीवालए इशिता शेखावत, समीक्षा आमेटा को रमण हाउस का कार्यभार सौंपा गया। विद्यालय समन्वयक सकीना वोहरा ने विद्यालय के पूरे वर्ष होने वाले कार्यक्रमों का कैलेण्डर मुख्य अतिथि संदीप सिंघटवाड़िया से जारी करवाया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply