Header Banner

गज़ल एवं सूफी गायन 22 को

BY — September 15, 2018

उदयपुर। साहित्य कला संगम सोसायटी की ओर से 22 सितम्बर शनिवार को मोसुविवि के आॅडिटोरियम में प्रख्यात गज़ल गायक अहमद हुसैन-मोहम्मद हुसैन सहित अन्य गज़ल गायकों का गज़ल एंव सूफी गायन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

सोसायटी अध्यक्ष सुनील त्रिवेदी एवं प्रचार-प्रसार मंत्री गजेन्द्रसिंह गुर्जर ने बताया कि कार्यक्रम में अहमद हुसैन-मोहम्मद हुसैन के अलावा मुंबई के गज़ल गयक राजेश कुमार शर्मा, उदयपुर के डाॅ. राकेश माथुर अपनी गज़लों एवं सूफी गीतों की प्रस्तुति देंगे।
गजेन्द्रसिंह गुर्जर ने बताया कि इस अवसर पर डाॅ. राकेश माथुर द्वारा सूफी संगीत पर लिखित पुस्तक का विमोचन किया जायंगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी, बाॅलीवुड कलाकार क्षितिज कुमार सहित अनेक अतिथि मौजूद रहेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply