Header Banner

मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

BY — September 19, 2018

उदयपुर। राजस्थान प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से अतिरिक्त जिला कलेक्टर को एनपीएस हटाने और ओपीएस लागू करने को लेकर ज्ञापन दिया गया।

संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि ज्ञापन में नई पेंशन स्कीम को बंद कर पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने, शारीरिक शिक्षकों की लंबित पदोन्नति को शीघ्र पूरा करने, आचार संहिता से पूर्व टीएसपी से नॉन टीएसपी क्षेत्रों में स्थानान्तरण करने, कम किये गये मंत्रालयिक पदों को वापस स्वीकृत करने और सभी भर्तियों में चयनित प्रतिभागियों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर महमंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़, ओमप्रकाश श्रीमाली, ललित आमेटा, यशवंत मीना, शंकर खटीक, जसवंत मेनारिया आदि मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply