Header Banner

योग शिविर भोर आयोजित

BY — September 23, 2018

उदयपुर। लॉयन्स क्लब्स अंतरास्ट्रीय प्रान्त 3233 ई-2 के निर्देशानुसार आज लायन्स क्लब एकलिंगजी द्वारा हिरन मगरी सेक्टर 4 स्थित लॉयन्स सेवा सदन में योगशिविर कार्यक्रम ’भोर’ का आयोजन किया गया।

नरेश माहेश्वरी ने बताया कि शिविर में उदयपुर संभाग की 18 क्लबांे, नाथद्वारा, कपासन से भी लायन सदस्यों ने भगा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रान्तपाल लायन डाॅ. डीएस चैधरी,उप प्रान्तपाल द्वितीय लायन संजय भण्डारी, चार्टर बहुप्रान्तीय अध्यक्ष लायन अरविंद चतुर, पूर्व प्रान्तपाल लायन अनिल नाहर, उदयपुर संभाग की समस्त लायन्स क्लबों के पदाधिकारी, प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य, संभागीय , क्षेत्रीय अध्यक्ष इस अवसर पर मौजूद रह कर योगाचार्य डॉ. नरेंद्र सनाढय से येाग की क्रियांए सीखी।
संचालन लायन कमलेश कुमावत ने किया। प्रान्तीय सभापति (योग) लायन भगवती लाल चैधरी ने बताया कि प्रान्त 3233 ई 2 के संभाग-12 ने एक साथ इस कार्यक्रम की अलख उदयपुर से जगाई है। सभी स्थानों पर आज योग के शिविर लगाए गए। जो वर्ष पर्यन्त लगातार समय समय पर लगाए जायेंगे। शिविर में अंत मे योगाचार्य का सम्मान व लॉयन्स सदस्यों का सम्मान किया गया। लायन नरेश माहेश्वरी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित्त किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply