Header Banner

ड्याढ़ी पूज कन्याओं को कराया भोजन

BY — March 31, 2012

शक्तिपीठों पर लगा भक्तों  का तांता

उदयपुर। शनिवार को जिले भर के शक्तिपीठों पर अष्टमी के तहत काफी भीड़ रही। रविवार को रामनवमी मनाई जाएगी। अम्बा माता, नीमजमाता, सुखदेवीमाता, चामुंडा माता, कालका माता, आवरी माता, हस्ती माता सहित विभिन्न मंदिरों में प्रतिमाओं का आकर्षक शृंगार किया गया।

घरों में ड्याढ़ी माताजी पूजी गई। नौ कन्याओं का पूजन कर खाना खिलाया गया। साथ ही उन्हें उपहार भी दिए गए। रामनवमी पर रविवार को शहर में विविध आयोजन होंगे। कहीं हनुमान चालीसा के पाठ होंगे तो कहीं शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply