Header Banner

स्नेह मिलन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति

BY — December 3, 2018

उदयपुर। आचार्य देवेन्द्र महिला संस्थान का स्नेह मिलन समारोह देवेन्द्र धाम में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने रंगांरग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। समारोह के मुख्य अतिथि इन्दरसिंह मेहता एवं रंजना मेहता थे।

संस्थान की अध्यक्ष डाॅ. सुधा भण्डारी ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं के बीच अंत्याक्षरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 6 ग्रुपों में खेली महिलाओं में गोवर्धन पूजा ग्रुप की इन्द्रा,रीना,नेहा,सीमा,कल्पना, आकोशा, रंजना,पंकज की टीम प्रथम रही। द्वितीय स्थान पर दीपावली टीम रही जिसमें अनिता, पायल,विजयलक्ष्मी,ललिता बापना, रूपीबाईजी, इन्द्रा धुपिया, विभा ,सुनीता रहे।
महामंत्री ममता रंाका ने संस्थान की कार्यकलापों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि समारोह की शुरूआत लविश ने नवकार मंत्र से की। अतिथियों का स्वागत डाॅ. सुधा भण्डारी ने किया। कार्यक्रम का संचालन अंकित खोखावत एवं मुरली शर्मा ने की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply