• Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

Print Friendly, PDF & Email
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
No Result
View All Result

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

Print Friendly, PDF & Email
Print Friendly, PDF & Email
Home Featured

शिल्पग्राम उत्सव 21 से: राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

admin by admin
December 17, 2018
in Featured
0
शिल्पग्राम में ऋतु वसंत-फूड फेस्टीवल 8 से
82
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

विभिन्न राज्यों के कलाकार-शिल्पकार करेंगे अपनी कला का प्रदर्शन

उदयपुर। ग्राम्य जनजीवन और लोक कलाओं को जनता के मध्य लाने, पारंपरिक शिल्प कला एवं लोक कलाओं के प्रोत्साहन के उद्देश्य से पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र 21 से 30 दिसम्बर तक उदयपुर के शिल्पग्राम में राष्ट्रीय हस्त शिल्प एवं लोक कला उत्सव ‘‘शिल्पग्राम उत्सव’’ का आयोजन करेगा जिसमें 19 राज्यों के 700 लोक कलाकार व 21 राज्यों के 800 शिल्पकार भाग लेंगे। उत्सव का उद्घाटन राज्यपाल कल्याण सिंह द्वारा 21 दिसम्बर को किया जायेगा।

केन्द्र निदेशक श्री फुरकरन ख़ान ने सोमवार को शिल्पग्राम के कला विहार में आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेन्स में बताया कि देश के विभिन्न अंचलों में शिल्प सृजन करने वाले शिल्पकारों को शिल्प कला का प्रदर्शन करने तथा कलात्मक उत्पादों के लिये बिना मध्यस्थ के बाजार उपलब्ध करवाने के ध्येय एवं लोक कलाकारों को कला प्रदर्शन का अवसर उपलब्ध करवाने के लिये केन्द्र द्वारा हर वर्ष इस उत्सव का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, विकास आयुक्त हथकरघा, नई दिल्ली, राष्ट्रीय पटसन बोर्ड, ट्राइफेड तथा क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्रों के सहयोग से आयोजित इस उत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के एक हजार से ज्यादा लोक कलाकार व शिल्पकार तथा व्यंजन के शिल्पी भाग लेंगे।

11 बजे से प्रारंभ होगा हाट बाजार

उन्होंने बताया कि उत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह 11 बजे हाट बाजार प्रारम्भ होगा जहा शिल्पकार कलात्मक वस्तुओं के प्रदर्शन के साथ-साथ उसका बेचान भी करेंगे। हाट बाजार में ही लोक कलाकारों द्वारा विभन्न थड़ों पर कला प्रस्तुतियाँ दी जाएगी। उन्होंने बताया कि उत्सव में 22 से 28 दिसम्बर तक रोजाना दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बंजारा रंगमंच पर ‘‘हिवड़ा री हूक-यानि दिल चाहता है..’’ में आगंतुकों को कला प्रदर्शन के लिये मंच उपलब्ध करवाया जायेगा। इसी मंच पर सांस्कृतिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया जायेगा। उत्सव में रोजाना शाम 6 बजे से मुक्ताकाशी रंगमंच ‘‘कलांगन’’ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

दिखेगा विभिन्न राज्यों का संस्कृति का मिला-जुला समन्वय

केन्द्र निदेशक श्री खान ने बताया कि उत्सव में राजस्थान से लंगा गायक, मांगणियार गायक, सहरिया स्वांग, हास्य नाटिका, कालबेलिया, मयूर, भपंग, गुजरात से ढाल तलवार, राठवा, सिद्दी धमाल, डांग, महाराष्ट्र से लावणी, धनगरी गजा, रोप मलखम्भ, गोवा से घोड़े मोडनी, समई, देखणी, पश्चिम बंगाल से बाउल गायन, नटुवा, पुरूलिया छाऊ, आॅडीशा से गोटीपुवा, संबलपुरी, पाईका, मणिपुर से पुंग चोलम, लाय हरोबा, थांग-ता, स्टिक परफोरमेन्स, घूमर (हरियाणा), होजागिरी (त्रिपुरा), पंच वाद्यम (केरल), तमांग सेलो (सिक्किम), बधाई (मध्य प्रदेश), गोंड मारिया (छत्तीसगढ़), डेडिया (उत्तर प्रदेश), रौफ (जम्मू व कश्मीर), भांगड़ा (पंजाब), बिहू (असम), पूजा कुनीथा (कर्नाटक), कावड़ी कड़गम (तमिलनाडु) को आमंत्रित किया गया है।

लुभाएंगे शिल्प उत्पाद

शिल्प कलाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि हाट बाजार में आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, असम, बिहार, दिल्ली, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, जम्मू व कश्मीर, मध्य प्रदेश, आॅडीशा, पुद्दुचेरी, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, पश्चिम बंगाल, गोवा तथा देश के पूर्वोत्तर राज्यों शिल्पकारों की बनाई कलात्मक वस्तुएँ खरीदने का मौका मिलेगा। श्री खान ने बताया कि पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से 21 से 30 दिसम्बर तक आयोजित राष्ट्रीय हस्त शिल्प एवं लोक कला उत्सव ‘‘शिल्पग्राम उत्सव’’ में नवाचार के साथ प्रमुख आकर्षण दर्शकों को खासा प्रभावित करेंगे।

पंच वाद्यम्

पंच वाद्यम केरल के विशिष्ट ऑर्केस्ट्रा हैं। इसमें पांच वाद्य यंत्र कोम्बु, इडक्का, थिमिला, इलाथलम और मद्दलम् होते हैं। पंच वाद्यम मंदिर, त्यौहारों जैसे पूरम्, वेला इत्यादि के दौरान बजाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस कला का प्रादुर्भाव एरानाकुलम में हुआ था। राममंगलम, पेरुंबल्ली, किजिलम, चट्टानिककारा, चेरनेलूर, कलादी, नायथुडू, चेंग्मानाद जैसे स्थानों में बहुत से थिमिला कलाकार थे, बाद में, इसका प्रचलन त्रिशूर और पलक्कड़ जिलों तक बढ़ गया। परंपरागत रूप से इसमें पांच उपकरण जैसे चेन्डा, कुरुमकुजल, थिमिला, इडक्का, डमनम् वाद्यों का वादन होता है।

गांधी शिल्प बाजार : हमारा देश भारत इस वर्ष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 जयन्ती वर्ष के रूप में मना रहा है। इसके अंतर्गत देश भर में विभिन्न आयोजन किये जा रहे हैं। केन्द्र द्वारा शिल्पग्राम उत्सव में ‘‘गांधी शिल्प बाजार’’ का आयोजन किया जायेगा। जिसमें ग्राम्यांचल के शिल्पकार अपनी कलात्मक वस्तुओं का प्रदर्शन और बेचान कर सकेंगे।

कला प्रदर्शनी : शिल्पग्राम के संगम सभागार में केन्द्र द्वारा आयोजित कार्यशालाओं में देश के जाने-माने तथा नवोदित चित्रकारों द्वारा सृजित चित्र प्रदर्शित किये जाएंगे। जैसा कि सर्व विदित है इस वर्ष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जन्मशती मनाई जा रही है। इस क्रम में प्रदर्शनी में गुजरात तथा जयपुर में आयोजित चित्र प्रदर्शनी में महात्मा गांधी को एक कलाकार की दृष्टि से देखने का अवसर मिल सकेगा। केन्द्र द्वारा शिल्पग्राम उत्सव के दौरान दो वर्ष पूर्व दर्शकों व आगंतुकों के लिये एक नये कार्यक्रम ‘‘हिवड़ा री हूक यानि दिल चाहता है…’’ की शुरूआत की गई थी। इस आयोजन में आगंतुक अपनी कला का प्रदर्शन कर सकते हैं। शिल्पग्राम उत्सव-2017 में 22 से 28 दिसम्बर को मध्यान्ह 12 बजे से सायं 4 बजे इसका आयोजन बंजारा मंच पर किया जायेगा।

शिल्पग्राम उत्सव के दौरान 22 से 28 दिसम्बर 2017 तक मध्यान्ह 12.00 बजे से 4.00 बजे तक ‘‘सांस्कृतिक प्रश्नोत्तरी’’ का आयोजन बंजारा मंच पर होगा। इसके अंतर्गत आगंतुकों से देश की कला एवं संस्कृति पर आधारित प्रश्न पूछे जायेंगे तथा सही उत्तर देने वाले प्रतिभागी को पुरस्कृत किया जायेगा। शिल्पग्राम उत्सव के दौरान आगंतुकों के साथ आने वाले बालकों के मनोरंजन तथा उनमें कला का गुण विकसित करने के लिये ‘‘बाल संसार’’ के अंतर्गत शिल्प कार्यशालाओं का आयोजन किया जायेगा। इसके अंतर्गत बालकों को पेपर क्राफ्ट, जादू कला तथा कपड़े से खिलौने बनाने की कला का प्रशिक्षण दिया जायेगा। श्री फुरकान ख़ान ने बताया कि उत्सव के पहले दिन 21 दिसम्बर को दोपहर 3.00 बजे बाद लोगों के लिये प्रवेश निःशुल्क होगा। परिवहन विभाग द्वारा शहर से शिल्पग्राम हेतु आवागमन के लिये विभिन्न रूटों पर परमिट जारी किया जा रहा हैं।

 

Print Friendly, PDF & Email
Tags: FeaturedShilpagram Festival 21: Governor will inaugurateshilpgram from december 21shilpgram udaipurudaipur shilpgram
Share33Tweet21Send
Previous Post

संस्थान का शपथग्रहण एवं कैलेण्डर विमोचन कार्यक्रम

Next Post

धूमधाम से मनाया डिजिटल मार्केटिंग डे

admin

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Recommended For You

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

by admin
March 5, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

कंपनी का यूएस स्थित, मनोनित आर1 इंस्टीट्यूशन, वर्जीनिया टेक के साथ सहयोगसाइंटिफिक रिसर्च और ग्लोबल एकेडमिक पार्टनरशिप के जरिए मेटलर्जिकल कैपेबिलिटी को मजबूत करना उद्धेश्यउदयपुर। विश्व की सबसे...

Read more

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

by admin
March 2, 2026
0
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

भारत के मेटल और माइनिंग सेक्टर में सबसे अधिक और एकमात्र उपलब्धिमेटल और माइनिंग में महिलाओं को स्पॉटलाइट करने के लिए 25 दिन का ‘शी नोज द ग्राउंड...

Read more

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

by admin
February 28, 2026
0
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

सेलिब्रिटी सिंगर मधुबन्ति बागची करेगी लाइव परफॉर्मउदयपुर। मेवाड़ अपनी मस्ती भरी होली के लिए जाना जाता है। इस बार कुम्भलगढ़ में परशुराम गुफा मार्ग पर स्थित काननवास रिसोर्ट...

Read more

हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

by admin
February 27, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

उदयपुर में 3 हाई-टेक लैब्स स्थापित, राजस्थान के 76 से अधिक राज स्ककीय स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं और तकनीक के जरिए शिक्षा में उन्नयनउदयपुर। भारत की एकमात्र और...

Read more

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर बैठक

by admin
February 24, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक द्वारा खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर बैठक

डीजीएमएस के तत्वावधान में 25वीं त्रिपक्षीय समिति की बैठकखान सुरक्षा महानिदेशालय उदयपुर के तत्वाधान में हिंदुस्तान जिंक द्वारा 25वीं त्रिपक्षीय समिति बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बैठक...

Read more
Next Post

धूमधाम से मनाया डिजिटल मार्केटिंग डे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

March 5, 2026
हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

March 5, 2026
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

March 2, 2026

उद्योगों के विकास में बनेगा मील का पत्थर राइटेक्स : मुकेश माधवानी

February 28, 2026
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

February 28, 2026
हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

February 27, 2026

दीक्षांत समारोह में एजुकेट गर्ल्स ने प्रगति शिक्षार्थियों को किया सम्मानित

February 26, 2026

प्रायोजित स्‍थान

December 2018
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Nov   Jan »

प्रायोजित स्‍थान

पाठक दीर्घा

  • Vincent4317 on पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा
  • pharmeasy on मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए पोस्ट कार्ड
  • Mahendra Talesara, Shantivila 80,Mahapragya Vihar Mahendra Marg,near Bherav Bag. Behind Celebration Mall.Bhuwana Udaipur. Pin Code 313001 +91 294-3551502 0294-2440444 Mobile No. 9414160642 on रेडियेशन्स के दूरगामी प्रभाव खतरनाक -पोद्दार
  • geetmishra.com on रिसॉर्ट से लड़कियों सहित 70 जने गिरफ्तार
  • Yogesh Agrawal on हिन्दुस्तान जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सम्मानित

BROWSE BY TAG

bjp udaipur congress udaipur education udaipur fatahnagar news Featured gmch udaipur hindi news hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur jrnvu udaipur latest news udaipur latest updates udaipur lions club udaipur mcu udaipur mlsu udaipur MPUAT udaipur msmmtc udaipur news news of fatahnagar pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur rotary udaipur terapanthi sabha udaipur Udaipur udaipur bjp udaipur congress udaipur hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur latest news udaipur mcu udaipurnews udaipur news udaipur pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur terapanthi sabha

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

No Result
View All Result
  • Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments
  • Category
    • ARTI SANGRAH
    • Business
    • Editorial
    • Featured
    • From the Past
    • Gallery
    • MY STYLE MY FASHION
    • News
      • Udaipur District
    • Personalities
    • Investments

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?