Header Banner

गेहूं की कटाई का दौर

BY — April 2, 2012

किसानों के लिए समर्थन मूल्ये 1385 रुपए

उदयपुर। इन दिनों कृषक खेत में गेहूं काटने में लगे हैं। होली के बाद गेहूं की फसल सुनहरी आभा ओढ़ लेती है। इस फसल के भरोसे ही कृषक वैशाख मास में अपने घरों में शादी-ब्याह के आयोजन रखता है ताकि आयोजन सुख शांति और समृद्धि से निपट जाए। फसल कटाई का दौर शुरू हो गया है। इसमें घर के सभी सदस्य़ लगे हैं। यहां तक कि महिलाएं भी इसमें सहयोग कर रही हैं।

जानकारी के अनुसार कृषक पहले फसल को काटकर खेत में ही ओगे (बंडल) बनाकर रख देते हैं ताकि उसके दानों की नमी निकल जाए। फिर करीब 10-15 दिन बाद इसे थ्रेशर में डाला जाएगा जिसमें से गेहूं के दाने और भूसा (चारा) अलग-अलग हो जाएंगे।
इस बार बजटीय घोषणा के अनुसार राज्य  सरकार ने समर्थन मूल्यग 1285 रुपए पर 100 रुपए अतिरिक्ते बोनस देने की घोषणा की है। यानी एक क्विंटल गेहूं का मूल्यय कृषक को 1385 रुपए मिल रहा है। समर्थन मूल्य् पर खरीद भी सोमवार से शुरू हो गई। मावली के गादोला, फतहनगर, वल्ल भनगर, सलूम्ब र आदि क्षेत्रों में सरकार के वेयर हाउस हैं जहां खरीद करने के बाद वहां भण्डालरण किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply