Header Banner

राज्यस्तरीय पेसिफिक डेंटल कप शुरू

BY — January 28, 2019

उदयपुर। पेसिफिक डेंटल काॅलेज का राज्य स्तरीय चौथा पेसिफिक कप 2019 सोमवार को पेसिफिक क्रिकेट ग्रांउड पर शुरू हुआ।

पेसिफिक डेन्टल काॅलेज के स्पोर्टस इंन्चार्ज डाॅ कमलेश गर्ग ने बताया कि प्रतियोगिता में गुजरात और राजस्थान के अहमदाबाद, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, जयपुर विभिन्न जिलों की 10 टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता का पहला मैच व्यास डेंटल काॅलेज (जोधपुर) और दासवानी डेंटल काॅलेज (कोटा) के बीच खेला गया।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राजस्थान रणजी खिलाड़ी कुलदीप माथुर थे। उद्घाटन समारोह में विभिन्न डेंटल काॅलेजों के प्रिंसिपल डाॅ भगवान दास राय, डाॅ सौरव सिंह, डाॅ निखिल वर्मा, डाॅ रवि कुमार ने भी भाग लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply