Header Banner

सिंघवी चार राज्यों के रोटरी पब्लिक इमेज कोऑर्डिनेटर नियुक्त

BY — February 5, 2019

उदयपुर। रोटरी अंतराष्ट्रीय अमेरिका द्वारा उदयपुर क्लब के स्थानीय रोटेरियन एवं पूर्व प्रांतपाल निर्मल सिंघवी को राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, एवं महाराष्ट्र राज्यों में रोटरी द्वारा मानव सेवा के उत्कृष्ट आयाम स्थापित करने हेतु रोटरी अंतराष्ट्रीय की ओर से रोटरी पब्लिक इमेज को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।

क्लब अध्यक्ष ओ.पी. सहलोत ने बताया कि सिंघवी को रोटरी प्रांत 3040, 3054 एवं, 3060 हेतु उपरोक्त पद पर नियुक्त किया गया है। जिसमें उपरोक्त चार राज्यों में उत्कृष्ट सेवा कार्यो एवं सार्वजनिक हितार्थ सिंघवी रोटरी मुख्यालय एवं अंतराष्ट्रीय रोटरी निदेशक डा. भरत पंडया के निर्देशन में कार्य करेंगे। सिंघवी द्वारा उनके चैतीस वर्षीय रोटरी जीवन के दौरान निर्धारित दायित्वों से ऊपर उठकर मानव सेवा के लिए किये गए कार्यों को देखते हुए उदयपुर से उनको इस हेतु चुना गया। सिंघवी इस हेतु अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण हेतु 16 मार्च को कलकता जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply