Header Banner

180 बच्चों को स्वेटर वितरित

BY — February 6, 2019

उदयपुर। राउंड टेबल इंडिया, लेडीज सर्कल इंडिया और 41 आरर्स क्लब ने सर्दी से बचाव के लिये वंचित बच्चों को राहत देने की पहल के तहत ईसवाल स्थित रेबारियों की ढाणी में अध्ययनरत 180 निर्धन बच्चों को स्वेटर वितरीत किये गये।

राउंड टेबल इंडिया के चेयरमैन वरुण मुर्डिया और लेडीज सर्कल इंडिया के चेयरपर्सन शबनम तोबवाला ने बताया कि उक्त विद्यालय में कक्षा प्रथम से कक्षा आठ तक पढ़ने वाले निर्धन बच्चों का पता लगाकर उन्हें सर्दी से बचाव के लिये स्वेटर प्रदान किये। उन्होंने बताया कि इस सामुदायिक सेवा के लिये राउण्ड टेबल इंडिया के पूर्व सदस्यों द्वारा गठित 41 आरर्स क्लब ने भी सहयोग किया। इस अवसर पर हंजाला इनायत,शशांक सिंघवी, समीना हंजाला सहित अनेक सदस्य मौजूद थे। समारोह के दौरान प्रधानाचार्य पुष्पकांत व्यास और रेबारियो की ढाणी के सरपंच नागेंद्र सिंह झाला उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply