Header Banner

सिटी पैलेस में विधिवत स्थापित हुई होलिका

BY — February 19, 2019

उदयपुर। मेवाड़ की परम्परानुसार आज माघ माह की पूर्णिमा को सिटी पेलेस उदयपुर के ऐतिहासिक माणक चैक में धर्मसभा के सदस्यों व पुरोहित जी की उपस्थिति में विधि-विधान व मंत्रोचार के साथ होलिका रोपण किया गया।


इस अवसर पर महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि मेवाड़ के प्रमुख त्योहारों में होलिका उत्सव का उमंगभरा विशेष महत्व रहता है। होलिका रोपण के बाद से ही मंदिरों में फागोत्सव का शुभारम्भ हो जाता है। इसके साथ मंदिरों में ठाकुरजी के सम्मुख फागन के गीत सुनाये जाते हैं और आज से ठीक एक माह बाद फाल्गुन शुक्ल की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply