Header Banner

अवैध पिस्टल मय जिंदा कारतुस जब्त, एक गिरफ्तार

BY — February 20, 2019

उदयपुर। अवैध हथियारों के विरूद्ध चल रहे अभियान के तहत गोवर्धनविलास थानांतर्गत बलीचा क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान दिनेश पुत्र रमेश गोराणा (30) जाति लोहार निवासी मोरवण थाना जावद हाल निवासी 3/196 राजस्था न हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर 14 को गिरफ्तार कर उससे अवैध पिस्टल व एक जिंदा कारतूस जब्त किया गया।

आरोपी ने हथियार मध्यप्रदेश से खरीदना बताया। उक्त अभियुक्त द्वारा अपने पास अवैध हथियार रखने के प्रयोजन के बारे मे अनुसंधान जारी है। टीम में किशोर सिंह सउनि, हेड कांस्टेरबल गणेश सिंह, कांस्टे बल मनोहरसिंह, दिनेशसिंह, राजेन्द्रसिंह शामिल थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply