Header Banner

रेन प्रकाश जेएसजी प्रताप के अध्यक्ष मनोनीत

BY — April 9, 2019

उदयपुर। जैन सोश्यल ग्रुप प्रताप का पदस्थापना समारोह अलका होटल में हुआ। कार्यक्रम संयोजक विनोद कच्छारा ने बताया कि ग्रुप के नव दंपती सदस्यों को मुख्य अतिथि भंवर सेठ ने सदस्यता ग्रहण करवाई।

सेठ ने कहा कि प्रतीक रूप में पौधा भेंटकर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का परिचय दिया है। साथ ही कहा कि इस ग्रुप में आकर मैं स्वयं को युवा समझता हूँ। कोर्डिनेटर आरके जैन ने ग्रुप के संक्षिप्त परिचय से अवगत कराया। संस्थापक अध्यक्ष निर्मल पोखरना ने पुराने बोर्ड को उपरणा ओढ़ाकर कर विदाई दी तथा उनके द्वारा वर्ष पर्यन्त किये गये कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। सचिव हितेन्द्र मेहता ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि केएस मोगरा ने नवीन बोर्ड को शपथ दिलाई।

उन्होंने कहा कि हमें महिलाओं को सीक्योरिटी देनी होगी और अपनी वसीयत में जगह देनी होगी। शादियों में महिला संगीत के नाम पर कोरियोग्राफर को बुलाने तथा प्री वेडिंग शूट जैसी कुप्रथाओं पर रोक लगाने के लिए प्रयत्न करने होंगे।
नवमनोनीत अध्यक्ष रेन प्रकाश जैन ने अपने कार्यकाल की शुरुआत दादा के दरबार में दादा के आशीर्वाद से करने की बात कही तथा आगामी 20-21अप्रैल को प्रस्तावित शंखेश्वर पार्श्वनाथ की धार्मिक यात्रा की घोषणा की।
नई कार्यकारिणी में रेनप्रकाश जैन अध्यक्ष, राजकुमार जैन समन्वयक, अरुण डूंगरवाल उपाध्यक्ष, कुणाल दोषी सचिव, रेखा हरण संयुक्त सचिव, सुधीर दोषी कोषाध्यक्ष, मनीष सामर, महेंद्र तलेसरा, सुरेंद्र दोषी, मंगल पटवा, शिशिर बया, प्रशांत कोठारी और श्वेता मेहता कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किये गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। महिला सदस्याओं द्वारा मंगलाचरण तथा जे एस जी थीम सॉंग का गायन किया गया। ग्रुप द्वारा अतिथियों का माला, उपरणा, पगड़ी एवं प्रतीक चिन्ह के रूप में पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष भूपेन्द्र मेहता ने स्वागत किया। सचिव कुणाल दोशी ने धन्यवाद दिया। संचालन निर्मला जैन व मंगल पटवा ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply