Header Banner

पेसिफिक प्रीमियर लीग T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

BY — April 17, 2019

उदयपुर : पेसिफिक यूनिवर्सिटी व सोजतिया ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में 21 वर्ष से कम उम्र के खिलाडियों का पेसिफिक प्रीमियर लीग T-20 टूर्नामेंट जून माह में आयोजित किया जाएगा।

इस टूर्नामेंट में वही खिलाड़ी भाग ले सकते है जिनका जन्म 1 जनवरी 1998 या इसके बाद हुआ हो। टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग लेगी। यह टूर्नामेंट रंगीन ड्रेस व सफेद बाल से करणपुर स्थित पेसिफिक स्पोर्ट्स कॉमप्लेक्स क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। आईपीएल के तर्ज पर होने वाले इस राउंड रॉबिन टूर्नामेंट में प्रत्येक मैच में मेन ऑफ द मैच व इमर्जिंग प्लयेर का पुरस्कार दिया जाएगा। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाडियों को क्रिकेट किट व विजेता तथा उपविजेता टीम को आकर्षक ट्रॉफी व खिलाडियों को व्यक्तिगत पुरस्कार व साथ ही प्रतियोगिता में सर्वाधिक रन व विकेट लेने वाले को पर्पल व ऑरेंज कैप प्रदान की जाएगी। टीमों हेतु खिलाडियों का चयन 5 मई को खिलाडियों को उनके स्तर के अनुसार दिए गए अंको के आधार पर व टीमों की आवश्यकतानुसार किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी जो इसमें भाग लेना चाहते हे वो मय जन्म प्रमाण पत्र प्रातः 8.00 से 11.00 व सायं 3.00 से 6.00 बजे तक वंडर सीमेंट क्रिकेट एकेडमी शिकार बाड़ी में चल रही चयन ट्रायल में भाग ले सकते है। चयन ट्रायल 24 अप्रैल तक जारी रहेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply