• Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments

You might also like

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

Print Friendly, PDF & Email
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
SUBSCRIBE

Home Featured

आईडिया से चलता से बिजनेस

admin by admin
April 28, 2019
in Featured
0
आईडिया से चलता से बिजनेस
80
SHARES
1.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

व्यापार में असफलता से घबरायें नहीं: यश वसन्त
बीएनआई काॅन्क्लेव में देशभर से 2000 से अधिक व्यापारियों ने जाना कारोबार में ग्रोथ कैसे करें
उदयपुर। बीएनआई की ओर से मादड़ी स्थित यूसीसीआई में आयोजित बिजनेस कोनक्लेव में बड़ी संख्या में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये व्यपारियों एवं बीएनआई सदस्यों ने भाग लेकर कारोबार की ग्रोथ को कैसे बढ़़ाया जाय, इस पर जानकारी हासिल की। वक्ताओं ने अपने व्याख्यानों में बिजनेस में नये- नये आइडिया एवं चुनौतियां जिनमें कल आज और कल के बारे में विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर बीएनआई के एक्ज्यूकिटिव डायरेक्टर अहमदाबाद- बड़ौदा के यश वसन्त ने बिजनेस की कई सक्सेस स्टोरियां सुना कर बिजनेसमैनों को हौंसला दिया। उन्होंने कहा कि बिजनेस में असफलता से कभी घबराना नहीं चाहिये। उन्होंने गुरू और शिष्य की स्टोरी सुनाते हुए कहा कि शिष्य से पूछा कि 5 और 5 कितने होते हैं तो उसने कहा कि नौ। इस पर लोग खूब हंसे और तालियां बजी। जब इस गलत उत्तर पर तालियां बजाने का कारण पूछा तो लोगों ने कहा कि इससे पहले जब इस बच्चे से पूछा कि 5 और 5 कितने होते हैं तो उसने 6 कहा था और आज दुबारा फिर से पूछा तो इसने 9 कहा है यानि यह सफलता की ओर बढ़ रहा है। इसका हौंसला बढ़ाना चाहिये। जब तीसरी बार इसे पूछेंगे तो 5 और 5 यह 10 ही बोलेगा यानि कि ये एक दिन सफल हो ही जाएगा। उन्होंने एक के बाद एक कई छोटी- छोटी सक्सेस स्टोरियां सुना कर बिजनेस मैन सदस्यों को प्रेरणा दी कि बिजनेस में उतार- चढ़ाव तो आते ही है। यह बिजनेस का नियम है। सफलता इसके बाद ही मिलती है। बिजनेसमैन के लिए बीएनआई को उन्होंने सफल प्लेटफार्म बताया।

इस अवसर पर विशेष उद्बोधन देते हुए तेरापंथ धर्म संघ के मुनिश्री सम्बोध कुमार ने व्यापार में नैतिकता व्यावहारिकता पर कहा कि बिजनेस वही सफल है जिसमें नैतिकता और व्यावहारिकता है। बिजनेस दिल में उतर जाने वाला होना चाहिये, दिल से उतर जाने वाला नहीं। बिजसमेन का लक्ष्य सिर्फ पैसा कमाना ही नहीं होना चाहिये। मुनिश्री ने कहा कि पैेसों के साथ ईमानदारी, प्रतिष्ठा, सामाजिक समरसता का भी ध्यान रखना चाहिये। वह बिजनेस और बिजनेसमेन सफल होता है जो दूसरों के चेहरों पर खुशियां ला सके। अपने कामदारों को खुश रख सके ओर उनके सुख-दुख का साथी भी बन सके।
मुख्य वक्ता अनिल सिंघवी ने अच्छे बिजनेस एवं अच्छे बिजसमेन के तौर तरीकों के बारे में व्याख्यान देते हुए कहा कि हमें कल आज ओर कल का खयाल रख कर बिजनेस करना चाहिये। हमारे पहले क्या था, क्या चलता था, आज क्या चल रहा है और कल क्या चलेगा ऐसा सोच कर बिजनेस में कदम बढ़ाने चाहियें। बिजनेस वही सफल है जो आने वाली पीढ़ी के हिसाब से चले। एक सफल बिजनेस मेन बनने का सूत्र भी यही है कि वह वक्त के साथ चले नही ंतो वक्त आपका साथ छोड़ देगा। बिजनेस को कैसे बचाये रखना है इसका खयाल हमेशा दिमाग में होना चाहिये।
उन्होंने बिजमेन को कुछ टिप्स देते हुए कहा कि आप को बिजनेस अच्छा चलाना है तो सबसे पहले आप कस्टमरों को आलसी बना दो। उसे हर सुविधा दे दो। होम डिलीवरी कर दो। उसे जो चाहिये वह आपके पास हर वक्त उपलब्ध रख दो। कस्टमर आपको छोड़ कर कहीं नहीं जाएगा। दूसरा टिप्स यह बताया कि कस्टमर को आप अपने प्रोडक्ट का आदि बना दो, उसे उसकी लत लगा दो। फिर कीमत आपके ही हाथ में होगी। चाहे वह प्रोडक्ट कितना भी महंगा होगा कस्टमर उसे खरीदेगा ही क्योंकि उसे उसकी लत लग चुकी है।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में तीन सी क्रिकेट, दूसरा सिनेमा और तीसरा क्राईम हमेशा बिकते आये हैं और हमेशा बिकते रहेंगे। क्रिकेट का सम्बन्ध खेलों से है। स्पोर्ट्स का बिजनेस हिन्दुस्तान में सुपरहिट है। दूसरा सिनेमा। इसकी लत आम व्यक्ति को लगी हुई है वह सिनेमा देखे बिना नहीं रह सकता है और तीसरा क्राईम यानि दंगा, झगड़ा फसाद। व्यक्ति को हमेशा दूसरों के झगड़े देखने और क्राईम को पढ़ने सुनने में बड़ा मजा आता है।
उन्होंने कहा कि हमेशा नये- नये आइडिया से काम करना चाहये चाहे आइडिया छोटा हो या बड़ा। आज होटल इंडस्ट्री का सबसे बड़ा ग्रुप है योयो। लेकिन मजे की बात है कि उसके खुद की एक भी होटल नहीं है। आज उबर और ओला देश की सबसे बड़ी कार कम्पनियां है लेकिन बाजारों में दोड़ रही कारों में एक भी उनकी नहीं है। क्योंकि उनके पास आइडिया है। बिजनेस में आइडिया की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
प्रारम्भ में कार्यक्रम के प्रारम्भ में स्वागत उदबोधन देते हुए बीएनआई के रिजनल डायरेक्टर अनिल छाजेड़ ने देश- विदेश में फैले बीएनआई के बारे में विस्तार से बताते हुए इसकी गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बीएनआई आज के बदलते परिवेश में बिजनेस मेन के लिए अच्छा प्लेट फार्म है। इसमें नये- नये बिजनेस, इन्हें करने के तरीके और उन्हें कैसे किया जा सकता है के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि बीएनआई की विश्सनीयता आज देश ही नहीं विदेशों में भी स्थान पा रही है एवं सदस्यों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
बिजनेस में दो प्रकार के लोग होते हैंे। पहले वो जो बिल्डिंग को बनाते हैं ओर दूसरे वो जो बिल्डिंग की डिजाईन और आईडिया देते हैं। दोनों में फर्क ये है कि बनाने वाले कुछ पेसे ही कमा पाते हैं जबकि डिजाईन और आईडिया देने वाले करोड़ों में खेलते हैं। जो बिजनेस सिर्फ पैसा ही देता है वह बिजनेस हो ही नहीं सकता जब तक कि उसमें नैतिकता का स्थान ना हो। जहां दूसरों को खुशी मिले, प्यार मिले, अपनापन मिले और कमजोरों को खुशियां दे सके वही असली बिजनेस है। बिजनेस को कभी घर पर नहीं लाना चाहिये, क्योंकि जो बिजनेस दुकान से निकल कर घर तक पहुंच गया, फिर वो घर नहीं रह जाता और उसे गर्त में जाने से कोई नहीं रोक सकता है। ऐसे बिजनेस भी देखे गये हैं जिन्हें सिर्फ पेसा ही दिखता है। उनके सामने घर, परिवार, बच्चे, समाज भी नहीं दिखता। उन्हें समाजिक सरोकारों से कोई लेना- देना नहीं होता हैं। उनके घर पर कोई मौत भी हो जाती है तो अर्थी को कांधा देने वाले चार लोग भी नहीं मिल पाते। मोक्ष रथ आता है,ले जाता है और इलेक्ट्रोनिक पद्धति से उनका दाह संस्कार कर दिया जाता है। उस समय न बेटों को समय होता है ना ही पति को समय होता है। ऐसे बिजनेस का क्या फायदा जिसमें नैतिकता नाम की चीज ही नहीं हो।
समारोह में अतिथियों को बीएनआई के अनिल छाजेड़ एवं ऐश्वर्या काॅलेज की डायरेक्टर सीमा सिंह ने मोमेन्टो देकर सम्मानित किया। प्रारम्भ में कार्यक्रम का शुभारम्भ गणपति वन्दना के साथ हुआ। बीएनआई के डायरेक्टर अनिल छाजेड़, ऐश्वर्या काॅलेज की डायरेक्टर सीमा सिंह एवं अतिथियों ने भगवान की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया।

Print Friendly, PDF & Email
Tags: bni chapter udaipur udhyamBNI udaipur chapterBusiness from Idea WalksFeaturedudaipur chapter of BNIudhyam conclave 2019 bni
Share32Tweet20Send
Previous Post

अन्तर्राष्ट्रीय ग्रेडिंग परीक्षा में राज्य के 84 बच्चे सफल

Next Post

रमजान में 250 लोगों को मिलेगी इमदाद

admin

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Recommended For You

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

by admin
April 21, 2026
0
VEDANTA PLAYS FOR THE SPORTS

शेयर आवंटन के विवरण की घोषणामुंबई : वेदांता लिमिटेड ने आज घोषणा की है कि इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपनी पूर्व घोषित ’कम्पोजिट स्कीम ऑफ़ अरेंजमेंट’ को...

Read more

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

by admin
April 21, 2026
0
पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चिकित्सको ने एक 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेंटीमीटर का विशाल ट्यूमर निकालकर न केवल उसकी जान बचाई, बल्कि...

Read more

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

by admin
April 20, 2026
0
हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

उदयपुर के देबारी स्मेल्टर प्लांट से 41 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, इस पहल से अगले कुछ वर्षों में 11 हजार टन से अधिक कार्बन उत्सर्जन कम...

Read more

इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

by admin
April 19, 2026
0
इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

ईशरे उदयपुर सब चेप्टर के अध्यक्ष यश सेन,अध्यक्ष निर्वाचित धीरज टांक एवं सचिव ललित अरोड़ा बनेउदयपुर। इंडियन सोसायटी ऑफ हीटिंग, रेफ्रिजरेटिंग एंड एयर कंडीशनिंग इंजीनियर्स (इशरे) के उदयपुर...

Read more

तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

by admin
April 19, 2026
0
तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

उदयपुर में ‘मेक माय क्राफ्ट’ आउटलेट का उद्घाटन, हस्तनिर्मित चांदी ज्वैलरी, फर्नीचर व आर्टिकल्स अब वाजिब दाम पर उपलब्ध, नाथद्वारा में भी जल्द खुलेगा शोरूमउदयपुर। चांदी की हस्तनिर्मित...

Read more
Next Post

रमजान में 250 लोगों को मिलेगी इमदाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

VEDANTA PLAYS FOR THE SPORTS

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

April 21, 2026
पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

April 21, 2026
हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

April 20, 2026
इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

April 19, 2026
तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

April 19, 2026
राज्य के 20 हजार घरों में बनेंगे शौचालय

डीएवी एचजेएल सीनियर सेकेंडरी जावर के कक्षा-10 के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

April 18, 2026
पेसिफिक मेडिकल के नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने मोल्डिट क्ले और पेस्टल आर्ट से बिखेरा कला का जादू

पेसिफिक मेडिकल के नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने मोल्डिट क्ले और पेस्टल आर्ट से बिखेरा कला का जादू

April 17, 2026

प्रायोजित स्‍थान

April 2019
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Mar   May »

प्रायोजित स्‍थान

पाठक दीर्घा

  • Vincent4317 on पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा
  • pharmeasy on मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए पोस्ट कार्ड
  • Mahendra Talesara, Shantivila 80,Mahapragya Vihar Mahendra Marg,near Bherav Bag. Behind Celebration Mall.Bhuwana Udaipur. Pin Code 313001 +91 294-3551502 0294-2440444 Mobile No. 9414160642 on रेडियेशन्स के दूरगामी प्रभाव खतरनाक -पोद्दार
  • geetmishra.com on रिसॉर्ट से लड़कियों सहित 70 जने गिरफ्तार
  • Yogesh Agrawal on हिन्दुस्तान जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सम्मानित

BROWSE BY TAG

bjp udaipur congress udaipur education udaipur fatahnagar news Featured gmch udaipur hindi news hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur jrnvu udaipur latest news udaipur latest updates udaipur lions club udaipur mcu udaipur mlsu udaipur MPUAT udaipur msmmtc udaipur news news of fatahnagar pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur rotary udaipur terapanthi sabha udaipur Udaipur udaipur bjp udaipur congress udaipur hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur latest news udaipur mcu udaipurnews udaipur news udaipur pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur terapanthi sabha

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

No Result
View All Result
  • Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments
  • Category
    • ARTI SANGRAH
    • Business
    • Editorial
    • Featured
    • From the Past
    • Gallery
    • MY STYLE MY FASHION
    • News
      • Udaipur District
    • Personalities
    • Investments

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?