Header Banner

धार्मिक शिक्षा से जाना संस्कारों को

BY — May 24, 2019

12 दिवसीय धार्मिक संस्कार शिविर जारी
उदयपुर। श्री जैनाचार्य देवेन्द्र महिला संस्थान द्वारा देवेन्द्र धाम माॅर्डन काॅम्पलेक्स में चल रहे 12 दिवसीय धार्मिक संस्कार शिविर में बच्चें धार्मिेक शिक्षा के दौरान सस्कार भी ग्रहण कर रहे है।

संस्थान अध्यक्ष डाॅ. सुधा भण्डारी ने बताया कि शिविर के आज धार्मिक अध्ययन के तहत नीतू निवेदिया, ललिता बापना, राजकुमारी पोरवाल, मीनू छाजेड़ ने बच्चों को संस्कारों की सीख दी ताकि बच्चें जीवन में अपने परिवार का नाम रोशन कर सके। इसके अतिरिक्त बच्चों ने ध्यान योग, प्राणायाम, योगासन का अभ्यास किया।
ममता रांका ने बताया कि शिविर प्रतिदिन प्रातः सवा सवा छः से सवा बारह बजे तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर में 6 से 16 वर्ष तक के बालक-बालिकायें भाग ले रहे है। इसके अलावा बच्चे प्रतिक्रमण, भक्तामर, कहानियां, धार्मिक खेल,धार्मिक संस्कार शिक्षा, भजन, गीत, रंगोली, पेपर क्राफ्ट, एम्ब्राईडरी, ज्वैलरी, ड्राईंग, आइसक्रीम स्टीक, फ्लावर पाॅट, डांस क्लासेस, कव्वाली, नाटक, स्वास्थ्य जांच, प्रतियोगिताएं आदि का प्रशिक्षण ले रहे है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply